प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2026 (PMAY-G 2.0): ₹1.20 लाख + ₹12,000 + 90 दिन मजदूरी — Beneficiary List और Status Check

A vibrant photograph of a joyful Indian rural family standing proudly in front of their newly built, durable pucca house under Pradhan Mantri Awas Yojana - Gramin (PMAY-G) in a picturesque village with rolling green fields, hills, and a sunrise sky. Prominent Hindi text reads: "प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण" and the catchy hook: "अपना पक्का घर, सुनहरा भविष्य! PMAY-G से हुआ सपना सच."

भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र मे निवास करने वाले सभी बेघर परिवारों और कच्चे तथा जीर्ण-शीर्ण मकानों मे रह रहे परिवारों को बुनियादी सुविधायुक्त पक्का आवास उपलब्ध कराने के लक्ष्य से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की शुरुआत की गई है। पूर्व मे यह योजना इंदिरा आवास योजना के नाम से 01 जनवरी 1996 से प्रचलित थी जिसका उद्देश्य बी पी एल परिवार की मकान संबंधित जरूरतों को पूरा करना था इस योजना के सीमित दायरे तथा वर्तमान ग्रामीण परिदृश्य को देखते हुए वर्ष 2022 तक सभी के लिए आवास के उद्देश्य से इंदिरा आवास योजना की कमियों को दूर करते हुए इस योजना को 01.04.2016 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के नाम से पुनर्गठित कर दिया गया।