प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 2026 (PMGSY) — 25 साल में 7.87 लाख km सड़कें, 1.80 लाख बस्तियां जुड़ीं | PMGSY-IV: ₹70,125 करोड़, 62,500 km | पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 2026

भारत सरकार द्वारा देश के समस्त बसावटो को जो सर्वमौसम सड़क से नहीं जुड़े हुए है को सर्वमौसम सड़क से जोड़ने हेतु प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY)की शुरुआत की गई है । इस योजना के अंतर्गत मैदानी क्षेत्रों में 500 से अधिक जनसंख्या वाले और उत्तर-पूर्व तथा हिमालयी राज्यों में 250 से अधिक जनसंख्या वाली सड़क से वंचित बस्तियों को कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए सर्वमौसम सड़क का निर्माण कराया जाता है।