(NFBS)राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना 2026

National Family Benefit Scheme

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। यह एक मृत्यु सहायता योजना है,इस योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को 30000 रुपये का मुआवजा सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है । इस योजना का लाभ केवल उन गरीब परिवारों को दिया जाएगा जिनके मुखिया की किसी कारणवश मृत्यु हो गयी है और उनके परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है।

सबला योजना(राजीव गाँधी किशोरी सशक्तिकरण योजना)

Sabla Yojna

भारत सरकार के केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा भारत देश के समस्त किशोरियों को जिनकी उम्र 11 वर्ष से 18 वर्ष है के सशक्तिकरण के लिए प्रारंभ की गई एक महत्त्वपूर्ण योजना है। इसके अंतर्गत ११ से १८ साल तक की किशोरियों में पोषण, प्रशिक्षण एवं जागरुकता को बढ़ावा दिया जाता है। किशोरियों को आयरन और प्रोटीन की गोलियाँ एवं अन्य आवश्यक पोषक तत्व दिये जाते हैं। योजना का क्रियान्वयन ११ से १४ साल की बच्चियों के लिए मध्याह्न भोजन योजना द्वारा वहीं १५ से १८ साल की किशोरियों के लिए आँगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से किया जाता है। 

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2026 (उत्तर प्रदेश) — पारंपरिक कारीगरों को ₹10,000 से ₹10 लाख तक की सहायता | पूरी जानकारी

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना

उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र मे निवास करने वाले स्थानीय दस्तकारों तथा पारंपरिक कारीगरों के विकास हेतु विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की शुरुआत की गई है।इस योजना के अंतर्गत पारंपरिक कारीगर जैसे बढ़ई, दर्जी, टोकरी बुनकर, नाई, सुनार, लोहार, कुम्हार,हलवाई, मोची,राजमिस्त्री एवं हस्तशिल्पियों के आजीविका के साधनों का सुदृढीकरण करते हुए उनके जीवन स्तर मे सुधार होगा।

(JBMPVY)जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना 2026- Free Coaching Scheme Delhi Government

Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas yojna

दिल्ली सरकार द्वारा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से संबंधित छात्र जेईई, एनईईटी, सीएलएटी, सिविल सेवा, बैंकिंग, रेलवे, एसएससी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निजी संस्थानों … Read more

दिव्यांग एवं कुष्ठावस्था पेंशन योजना 2026 (उत्तर प्रदेश) — ₹1,000/माह (दिव्यांग) और ₹3,000/माह (कुष्ठ) की सहायता | पूरी जानकारी

दिव्यांग एवं कुष्ठावस्था पेंशन योजना

🔴 अपडेट (जुलाई 2026) उत्तर प्रदेश सरकार ने दोनों पेंशन राशियां बढ़ा दी हैं: • दिव्यांग पेंशन: ₹500/माह से बढ़ाकर ₹1,000/माह (वृद्धावस्था व विधवा पेंशन जैसी ही बढ़ोतरी) • कुष्ठावस्था पेंशन: ₹2,500/माह से बढ़ाकर ₹3,000/माह ताज़ा स्थिति और भुगतान की पुष्टि के लिए sspy-up.gov.in पोर्टल देखें। सीधा जवाब उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के ऐसे … Read more

निराश्रित महिला पेंशन योजना 2026 (उत्तर प्रदेश) — विधवा महिलाओं को ₹1,000/माह की आर्थिक सहायता | पूरी जानकारी

निराश्रित महिला पेंशन योजना

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की ऐसी महिलाए जिसके पति की मृत्यु हो गई है तथा जिनकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक है को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से निराश्रित महिला पेंशन योजना/ विधवा पेंशन योजना(Widow Pension Yojna) की शुरुआत की गई है।इस योजना के अंतर्गत पेंशन की धनराशि प्रतिमाह लाभार्थी के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से खाते मे ट्रांसफर की जाती है. इसके लिए आवेदक का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है। यह योजना समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित की जाती है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 (Bihar) — 10वीं पर ₹10,000, 12वीं पर ₹25,000 और Graduation पर ₹50,000 | 15 जून से Apply | medhasoft.bih.nic.in | पूरी जानकारी

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026

बिहार सरकार द्वारा बिहार राज्य की बालिकाओ को उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने एवं छात्राओ को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना(Kanya Utthan Yojna) की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत कन्याओं को लगभग ₹50000 की धनराशि स्नातक डिग्री प्राप्त करने तक प्रदान की जाएगी। यह धनराशि उन्हें उनके जन्म से लेकर स्नातक डिग्री प्राप्त करने तक किस्तों में प्रदान की जाती है ।

गौरा देवी कन्याधन योजना 2026 (उत्तराखंड) — 12वीं पास बालिकाओं को ₹50,000 की सहायता | पूरी जानकारी

गौरा देवी कन्याधन योजना

गौरादेवी कन्या धन योजना उत्तराखण्ड सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के आर्थिक रूप से गरीब वर्ग के परिवार की छात्रए जो कि कक्षा 12 वी में उत्तराखंड के किसी भी जिले में मान्यता प्राप्त संस्थान में अध्ययनरत हों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु शुरू की गई एक महत्त्वपूर्ण योजना है। इस योजना के अंतर्गत गरीबी की रेखा से नीचे निवास कर रहे समस्त परिवारों की बालिकाओं एंव अनुसूचित जाति की बालिकाओं द्वारा इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर बालिका को उसके नाम से रू० 50,000/- (रूपये पचास हजार मात्र) की धनराशि स्वीकृत की जाती है।

लाडली लक्ष्मी योजना 2026 (MP) — जन्म से 21 साल तक ₹1,18,000+ | Ladli Laxmi 2.0 में ₹25,000 अतिरिक्त | 45 लाख+ लाभार्थी | Certificate Download | ladlilaxmi.mp.gov.in | पूरी जानकारी

लाडली लक्ष्मी योजना

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओ के जन्म के प्रति जनता में सकारात्मक सोच, लिंग अनुपात में सुधार, बालिकाओं की शैक्षणिक स्तर तथा स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार तथा उनके अच्छे भविष्य की आधारशिला रखने के उद्देश्य से दिनाॅक 01.04.2007 से लाडली लक्ष्मी योजना लागू की गई ।इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश की गरीब परिवार की बेटियों को प्रदान किया जाता है जिनका जन्म 1 अप्रैल 2008 के बाद हुआ है। इस योजना के तहत ₹118000 की आर्थिक सहायता मध्य प्रदेश  सरकार द्वारा लड़कियों की शैक्षिक और आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए प्रदान की जा रही है।

पालनहार योजना राजस्थान 2026 — अनाथ और ज़रूरतमंद बच्चों को ₹1,500 से ₹2,500/माह | 9 श्रेणियां Eligible | E-Mitra से Apply | पूरी जानकारी

पालनहार योजना 2026

पालनहार योजना राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान राज्य के अनाथ बच्चों के परवरिश के लिए शुरू की गई एक महत्त्वपूर्ण योजना है।इस योजना की शुरुआत राजस्थान राज्य सरकार द्वारा 8 फरवरी 2005 की गयी थी। इस योजना के अंतर्गत जो अनाथ हो जिनके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी हो राज्य के भीतर ऐसे अनाथ बच्चो की परवरिश के लिए पालनहार को या बच्चे के जो भी परविश करने वाले होंगे 5 वर्ष के बच्चे के लिए उन्हें महीने के हर माह 500 रूपये दिए जायेंगे और और जब बच्चे का स्कूल में दाखिला करा दिया जायेगा तो 18 वर्ष तक की उम्र के बच्चो को हर माह 1000 रूपये की राशि दी जाएगी।