राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाए
मुख्यमंत्री डिजीटल सेवा योजना 2022
राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के गरीब व कम आयवर्ग की महिलाओ डिजीटल सेवा प्रदान करने के लिए बजट 2022 मे मुख्यमंत्री डिजीटल सेवा योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा चिरंजीवी योजना के अंतर्गत पंजीकृत महिला प्रमुखों के 1.33 करोड़ परिवारों को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमे 3 साल तक फ्री इंटरनेट की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
(आवेदन प्रक्रिया)झटपट बिजली कनेक्शन योजना
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिकों को बिजली का कनेक्शन लेने मे सुविधा प्रदान करने के लिए झटपट बिजली कनेक्शन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत बिजली कनेक्शन लेने की प्रक्रिया को आसान बना दिया गया है। इस योजना में गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों को यानी बीपीएल और गरीबी रेखा से ऊपर आने वाले एपीएल परिवारों को किफायती दरों पर झटपट बिजली कनेक्शन की सुविधा मिलती है।
(आवेदन प्रक्रिया)मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना,झारखंड
झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य के युवाओ को स्वरोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की शुरुआत की गई है।इस योजना में ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के नागरिकों को स्वरोजगार प्रदान करने के लिए 25 लाख रुपये तक का ऋण कम ब्याज पर प्रदान किया जाता है। इसके अलावा लाभुक को 40 फीसद तक का अनुदान भी दिया जाता है। जिसकी अधिकतम सीमा पांच लाख रुपये है।
(आवेदन प्रक्रिया)नोनी सुरक्षा योजना छत्तीसगढ़ 2022
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य मे कन्या भ्रूण हत्या को रोकने तथा बालिका के जन्म को प्रोत्साहित करने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिनांक 1 अप्रैल 2014 को नोनी सुरक्षा योजना की शुरुआत की गई है।इस योजना के तहत 18 साल की 12वीं कक्षा पास कर चुकी बालिकाओ को 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। राज्य सरकार की यह योजना बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच बढ़ाने के लिए लागू की गई है।
(आवेदन)शुभ शक्ति योजना राजस्थान 2022
राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के भवन व अन्य सनिर्माण कार्यों मे लगे श्रमिकों के परिवार की वयस्क एवं अविवाहित पुत्रियों एव अविवाहित महिला हिताधिकारियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुभ शक्ति योजना की शुरुआत की गई है।इस योजना के तहत श्रम विभाग द्वारा राजस्थान में रहने वाले माता पिता को अपनी कन्या के विवाह करने के लिए 55000 की राशि आर्थिक सहायता के तौर पर प्रदान की जाती है जिससे उनको अपनी बेटी की शादी करने में कोई दिक्कत ना आए I
राजस्थान जन आधार योजना 2022| राजस्थान जन आधार कार्ड
राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान राज्य के समस्त नागरिकों को एक नंबर, एक कार्ड,एक पहचान प्रदान करने के लिए राजस्थान जन आधार योजना की शुरुआत की गई है।इस योजना के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक परिवार को एक 10 अंकिय परिवार पहचान संख्या एवं सदस्यों को 11 अंकीय व्यक्तिगत पहचान संख्या सहित बहुउद्देशीय जन आधार कार्ड नि:शुल्क प्रदान किया जायेगा। भविष्य में विभिन्न प्रकार की जन कल्याण की योजनाओं के लाभ/सेवाओं को इस कार्ड के आधार पर हस्तांतरित किया जायेगा।
(आवेदन प्रक्रिया)मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2022
राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान राज्य मे बालिकाओ के जन्म को प्रोत्साहित करने तथा बालिकाओं को शिक्षित व सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री राजश्री योजना की शुरुआत 1 जून 201 को की गई है। इस योजना के तहत राजस्थान सरकार बेटी के जन्म से लेकर कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई, स्वास्थ्य व देखभाल के लिए अभिभावक को 50 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।